ना मक्खन मिश्री चहूं
ना ग्वालन की लिफ्ट।
इक राधा को इक मुझे
देउ मोबाइल गिफ्ट।।
ट्रिपल कैमरे ,सिम लगें
कड़क गोरिल्ला ग्लास।
राधा हो स्क्रीन पर
थ्री डी शूटिंग खास।।
मां,मंहगे मोबैल पर
लूं भक्तन की क्लास।
आन लैन मैं रास कर
पहुचूं दिल के पास।।
अपनी राधा का करूं
ब्यूटी ऐप श्रृंगार।
विश्वमोहिनी रूप से
मधुवन हो गुलजार।।
श्रीकृष्ण जनमोत्सव
No comments:
Post a Comment